गाजीपुर में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 5 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की कासिमाबाद पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओमप्रकाश राजभर को रविवार को कासिमाबाद चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के अनुसार, पीड़िता ने 7 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मडही निवासी ओमप्रकाश राजभर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठे और फिर चाय में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में उप निरीक्षक लौहर यादव, कांस्टेबल शतीश कुमार और हेड कांस्टेबल रामपति राम शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
यह मामला महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक गंभीर उदाहरण है, जहां नौकरी के नाम पर महिलाओं को शिकार बनाया जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य अपराधियों को भी सख्त संदेश गया है।