दुष्कर्म का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचकर कोर्ट में पेश किया
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया की फेफना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान राहुल पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एकौनी तिराहे से पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी की टीम में हेड कांस्टेबल रत्नाकर सिंह, कांस्टेबल मधुकर और महिला कांस्टेबल बैजन्ती चौहान शामिल थे।
आरोपी राहुल पासवान एकौनी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना फेफना में मुकदमा संख्या 35/2025 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।