Today Breaking News

UP Weather Update: 20 फरवरी को बारिश के आसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 10℃ से भी नीचे लुढ़का

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में इस महीने मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। आने वाली 20 फरवरी को प्रदेश में बारिश हो सकती है। इस पूरी अवधि में पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इससे पहले प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं।
15 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रह सकता है। फिलहाल तेज हवा चलने से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10℃ से भी नीचे लुढ़क गया है। यही वजह है कि लखनऊ समेत कई जिलों में रात के समय ठंड में काफी इजाफा हो गया है।

15 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 16 और 17 फरवरी को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। 18 और 19 फरवरी को भी कोहरा छाने का अलर्ट जारी है।

वहीं 20 फरवरी को प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। 20 तारीख को पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। पूरे पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ बना रह सकता है। लेकिन इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं- कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है।

प्रदेश के तापमान में फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10℃ से भी नीचे लुढ़क गया है। बुलंदशहर में सबसे कम 8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अयोध्या में 8.5℃, बहराइच में 8.8℃, मुजफ्फरनगर में 9.8℃, नजीबाबाद में 9℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
 
 '