Today Breaking News

महाकुंभ जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 40 श्रद्धालु घायल, 17 भर्ती, 3 की हालत गंभीर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ के दोहरीघाट में महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बिहार के सिवान जिले के 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। बस में कुल 46 यात्री सवार थे। ये सभी शाम 5 बजे सिवान से महाकुंभ के लिए निकले थे। दोहरीघाट में सामने से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई।

घायलों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें मंजू देवी, देवंती देवी, भारती देवी, कलावती देवी, फूलमती देवी, लचिया देवी, देवमुनि देवी, प्रियंका, लीलावती देवी, बबीता कुमारी, मीना देवी और रामप्यारी देवी हैं। पुरुष घायलों में शिवजी पासी, ज्वाला प्रसाद, अर्जुन प्रसाद और परशुराम प्रसाद प्रमुख हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 17 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

घायल यात्री नीपू शर्मा ने बताया कि वे सभी महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। ट्रक चालक की गलती से यह हादसा हुआ है। प्रशासन घायलों को उनके घर भेजने की व्यवस्था कर रहा है। जो गंभीर रूप से घायल उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
 '