Today Breaking News

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य बोले- रावण का उदाहरण है अखिलेश यादव

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. आगरा में चल रहे ताज महोत्सव में यमुना आरती स्थल पर वाराणसी की तर्ज पर हो रही यमुना आरती में आए संत अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव पर तीखी टिप्पणी की। प्रयागराज महाकुंभ पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, राम सब हो जाएगे तो रावण कहां जाएगा। ये उदाहरण है।
यमुना में सफाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यमुना मैया आशीर्वाद देना चाह रही हैं, लेकिन आशीर्वाद भी तभी मिलेगा जब यमुना शुद्ध होगी। बिग बॉस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भक्तों को उस जगह जरूर जाना चाहिए, जहां से बुलावा आए। हर जगह जाना चाहिए, जहां धर्म मजबूत हो। वक्फ बोर्ड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये न हो तो ही अच्छा है। उन्होंने यमुना मैया की आरती की। यमुना आरती स्थल पर मंगलवार को शहरवासी उमड़े।
ताज महोत्सव में हुई यमुना आरती में हर दिन श्रद्धालु उमड़े। लोग शाम को परिवार के साथ यमुना आरती स्थल पर पहुंच रहे है। आरती से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैँ। झांकियां दिखाई जाती हैं।
 
 '