Today Breaking News

राजगीर मिस्त्री की बेटियां यूपी हैंडबॉल टीम में चयनित, हर्ष का माहौल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी के ग्रामीण इलाकों की रहने वाली दो बेटियों का चयन उत्तर प्रदेश हैंडबॉल टीम के लिए हुआ है। दोनों ही बेटियों के पिता राजगीर मिस्त्री हैं। 36वान राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता उत्तराखंड में हो रही है। इसमें महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता उधमसिंघ नगर में 11 फरवरी से खेली जाएगी। इसके लिए यूपी की टीम का कैंप लखनऊ में लगाया गया है। इसमें वाराणसी की नैना यादव और सुमन यादव भी चयनित हुई हैं।
इस चयन के बाद परमानंदपुर स्थित बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जश्न का माहौल है। बेटियों के चयन पर उनके परिवार में खुशी है तो हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। यह प्रतियोगिता 7 से 11 फरवरी तक खेली जाएगी।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया यूपी की टीम मे वाराणसी की नैना यादव और सुमन यादव का चयन हुआ है। नैना लेफ्ट बैक और सुमन राइट बैक पोजिशन से खेलती है। ये पहला मौका है की वाराणसी की दो बेटियां एक साथ राष्ट्रीय खेल मे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। दोनों खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों खिलाड़ी परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे डॉक्टर आशा सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।

वाराणसी हैंडबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज ने बताया नैना यादव वाराणसी के चमाव गांव की रहने वाली हैं। वो क्लास 10 मे विकास इंटर कॉलेज की छात्रा है। उनके पिता राजगीर मिस्त्री है। वहीं सुमन वाजिदपुर की रहने वाली है। पिता राजगीर मिस्त्री है। इस समय काशी विद्यापीठ में बीए कर रही हैं।
 
 
 
 '