प्रेमी युगल की मंदिर में हुई शादी, एक दिन पूर्व घर से भागे थे दोनों
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में प्रेमी युगल की परिजनों ने शादी कर दी। यह प्रेमी युगल एक दिन पूर्व घर से भाग गया था।
इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद निजामाबाद थाना क्षेत्र के शीतला माता के मंदिर में दोनों तरफ के परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का विवाह करा दिया गया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी फेकू प्रजापति कि पुत्री रविता प्रजापति को बीती रात में पिंटू प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति निवासी शेख पुरवा भगा ले गया था। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी इसके बाद देर रात में रानी कि सराय पुलिस ने पकड़ लिया था। और पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग घर से भाग रहे हैं। रानी कि सराय पुलिस ने दोनों के घर वाले को सूचना दिया कि दोनों प्रेमी युगल रानी कि सराय में हैं।
दोनों पक्षों के परिवार के लोग रानी कि सराय थाना में पहुंच कर आपस में शादी करने पर रजामंद हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने कहा कि हम सभी लोग आपस में तय कर चुके हैं कि शादी कर दी जाए तो पुलिस ने दोनों परिवारों के लोगों को लड़का और लड़की को सौंप दिया और दोनों परिवार के लोगों ने थाना से सीधे निजामाबाद शीतला माता मंदिर पर जाकर वरमाला पहना कर शादी विवाह कर दिया है।
यह प्रेमी युगल बालिक थे और इन दोनों के बीच काफी समय से आपस में प्रेम संबंध था। दोनों प्रजापति समाज के है। लड़के पिता भोला प्रजापति ने अपने बेटे के साथ बहू लेकर घर हसीं खुशी चले गए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद देकर मंगल कामना की।