Today Breaking News

गाजीपुर जिलाधिकारी ने विकलांग विद्यालय का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समर्पण संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहउल्लाहपुर का अचानक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान संस्था की संरक्षिका सविता सिंह और सुखबीर एनर्जी फतेहउलाहपुर के जीएम प्रिंस गरखर ने विद्यालय की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में पढ़ने वाले विशेष बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की पहचान पत्र, भोजन व्यवस्था, पेयजल सुविधा, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से एचआई बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया और पूरे विद्यालय का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता, कोर्स कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार गुप्ता के साथ रागिनी सिंह, लक्ष्मी वर्मा, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह और अशोक कुमार यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
 
 '