नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद अलीगढ़ स्टेशन पर हंगामा, युवती बेहोश
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, अलीगढ़. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बाद प्रयागराज एक्सप्रेस और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पहुंची तो यहां पर भी यात्रियों की भीड़ का के चलते हंगामा हो गया। तमाम कोच के गेट नहीं खाेले गए।
जिन कोच के गेट खुले तो अंदर जाना मुश्किल हो गया। भीड़ का दबाव अधिक था। पूर्वा एक्सप्रेस के अंदर जाने के लिए धक्का−मुक्की हुई। इस बीच काजल नाम की एक लड़की बेहोश हो गई। इस बालिका को स्वजन जिला अस्पताल ले गए।
तमाम यात्री ट्रेन में रिजर्वेशन होने के बाद भी सवार नहीं हो सके। इसको लेकर शनिवार देर रात तक हंगामा कटता रहा। रेलवे के अधिकारी और रेलवे पुलिस उन्हें समझाने में जुटे। जीआरपी व आरपीएफ जवान व अन्य ट्रेनों में यात्रियों को बैठाने में लगे थे। फरक्का एक्सप्रेस, हटिया आनंद विहार ट्रेन में भी रात करीब डेढ़ बजे तक रोके रखा गया। इसमें यात्री बैठाए गए। देर रात प्रयागराज जाने वाले यात्री जब ट्रेनों में बैठे। तब स्टेशन खाली हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।