महाकुंभ आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, बोलेरो की बस से टक्कर, 19 घायल
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढ़ाई बजे हुआ।
सभी मृतक बोलेरो में सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से बाहर निकाला।
कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।
![]() |
हादसे के बाद जाम लग गया। जेसीबी से बोलेरो को सड़क किनारे लगाया गया। |
एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई।