Today Breaking News

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन होकर जाएगी उधना-बरौनी-उधना साप्ताहिक ट्रेन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए 09067/09068 उधना-बरौनी-उधना साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन शुरू किया है। उधना से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक बरौनी से 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक संचालन किया जाएगा।
09067 उधना-बरौनी साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को उधना से सुबह 05.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.45 बजे पहुंचकर बलिया से 2.20 बजे से आगे के लिए रवाना होगी। 

वापसी यात्रा में 09068 बरौनी-उधना साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से रात में 11.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन सुबह 08.15 बजे पहुंचेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की ओर से दी गई।
'