Today Breaking News

गाजीपुर की प्रियंका बनी एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी, DM कार्यालय में की जनसुनवाई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज -05 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह का कार्यक्रम 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसी श्रृंखला में आज ‘‘एक दिन की जिलाधिकारी‘‘ थीम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय में जनपद की हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा को एक दिन की सांकेतिक ‘‘जिलाधिकारी‘‘ बनाया गया।

सांकेतिक जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी के रुप में जनता दर्शन के समय जनता की समस्या को सुना। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। जिसके तहत जिले की मेधावी छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन किया गया। इसका उद्देश्य यह है कि हमारी नई युवा पीढ़ी जो स्कूली शिक्षा में अध्यनरत हैं, उन्हे इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके।

उन्होने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। आज के समय में बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र मे पीछे नहीं हैं। उन्हे बिना भेद भाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बालिका को जनता की समस्या के समाधान में सहयोग देते हुए जनता दर्शन की कार्यवाही के बारे में भी अवगत कराया तथा सांकेतिक जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया।

'