Today Breaking News

दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेन...बनारस और गोरखपुर के लिए सीधी रेल सेवा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. चंडीगढ़ रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 अक्टूबर से बनारस और गोरखपुर के लिए विशेष त्योहार ट्रेनों की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। अंबाला डिवीजन के अंतर्गत ये ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 24 और 31 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर को चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:15 बजे चंडीगढ़ से चलकर अगले दिन शाम 4:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 अक्टूबर को दोपहर 2:10 बजे गोरखपुर से चलेगी और रात 12:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

चंडीगढ़-बनारस विशेष ट्रेन 26 अक्टूबर, 2, 9 और 16 नवंबर को बनारस से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, चंडीगढ़ से यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 3, 10 और 17 नवंबर को सुबह 9:30 बजे रवाना होकर रात 1:20 बजे बनारस पहुंचेगी। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ये विशेष ट्रेनें चार ट्रिप के लिए निर्धारित की गई हैं और यात्रियों को इनका लाभ लेने के लिए समय रहते बुकिंग करानी चाहिए।
'