Today Breaking News

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में आज से सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी रहा। हालांकि कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा है लेकिन जल्द ही प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिया होने वाला है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। आज गुरुवार को बहराइच, आगरा, कासगंज समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बारिश होने के आसार हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, इस 29 तक बूंदाबांदी या तेज वर्षा होने की संभावना है। आकाशीय गर्जना भी होगी और हवा चलेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई वर्षा की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कुछ कमी आएगी।

आज से मानसून के सक्रिय होने के आसार
मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। गुरुवार से तीन दिनों तक बरसात देखने को मिल सकती है। बुधवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। रात में भी मौसम अनुकूल रहा। अधिकतम तापमान सामान्य तीन डिग्री अधिक 34.8 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आगरा के कुछ क्षेत्रों में बुधवार शाम वर्षा हुई तो कहीं एक बूंद नहीं पड़ी। वर्षा होने के बाद हवा चलने से शहरवासियों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 26 से 29 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहने, वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में बुधवार को सुबह से सूरज व बादलों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। दोपहर में हवा चलने लगी, लेकिन उमस अधिक होने से शहरवासी बेहाल नजर आए। शाम चार बजे के करीब आवास विकास कालोनी, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, इंडस्ट्रियल एस्टेट सिकंदरा आदि क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 26 से 29 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है। 30 सितंबर को भी बादल छाए रहेंगे।
'