Today Breaking News

UP Weather Update Today: पूर्वांचल के कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार, मौसम का ताजा अपडेट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दोनों संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मानसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक एक बार फिर से हट रहा है।
यूपी में आज गौतमबुद्धनगर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, बहराइट, संतकबीर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, फतेहपुर, प्रयागराज, बलिया, वाराणसी में अच्छी बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं झांसी, कानपुर, मैनपुरी हाथरस सहित कुछ जिलों में बादल छाने रहने की संभावनाएं हैं। वहीं मेरठ में आज तेज धूप निकलने के साथ उमस रहने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रयागराज में आज का तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं फुरसतगंज में 31 डिग्री के बीच रह सकता है। बहराइच में 27 डिग्री और बरेली में 26 डिग्री रह सकता है। मेरठ में सबसे अधिक 34 डिग्री रहने के आसार हैं।

दिन भर गर्मी के बाद शाम को वर्षा से राहत मिली। सुबह चिलचिलाती धूप निकली। पसीने से शरीर लथपथ हो गया। हवा गुम होने से उमस भरी गर्मी ने दिन भर व्याकुल किया। शाम को चार बजे और फिर शाम को छह बजे वर्षा हुई। पुराने शहर में भी वर्षा हुई। जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बूंदाबांदी की संभावना है। शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें हुईं।
'