Today Breaking News

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, जूते-चप्पल और बोतलें फेंकी...लाठीचार्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के बवाल हो गया। उनके स्टेज पर पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने लगे।

जूते-चप्पल और पानी की बोतलें सुरक्षाकर्मियों और VIP सिटिंग की तरफ फेंके गए। पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इसके बाद मामला शांत कराया। यह सब देख अक्षरा कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।

इधर, तहसीलदार और भाजपा नेता बैठने को लेकर भिड़ गए। उन्हें किसी तरह समझाया गया। पुलिस की लाठी जैसे ही चली, मीडिया वालों के कैमरा फ्लैश चमकने लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। फिर कुछ को समझाते हुए वहीं बैठा दिया।
18 सितंबर को आजमगढ़ महोत्सव की शुरुआत हुई। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 5 दिन तक महोत्सव चला। रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन रात करीब 11 बजे भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए करीब 20 गांव के लोग पहुंचे।

अक्षरा सिंह ने जैसे ही गाना गाया, भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने हूटिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने जिला प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम न करने का आरोप लगाया है।
ये तहसीलदार और भाजपा नेता हैं, जिनके बीच कहासुनी हुई।
दर्शकों ने कहा- जिला प्रशासन पहले से ही एहतियात बरतता तो इस तरह की स्थिति न आती। इस बवाल के बाद अक्षरा सिंह को बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर जाना पड़ा। छुट्‌टी का दिन होने के कारण आजमगढ़ महोत्सव के समापन के अवसर पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यही कारण रहा कि प्रशासन को इस भीड़ को कंट्रोल करने में पसीने आ गए।
'