Today Breaking News

गाजीपुर में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में छिनैती, लहुलुहान कर एक लाख नगदी समेत चेन छीनी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र के सिगेंरा अंडरपास के पास गुरुवार शाम को हौसला बुलंद लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। 
कासिमाबाद से लौट रहे सेवठा गांव के दो सगे भाईयों को डेढ़ लाख रुपए और एक सोने की चेन मारपीट कर तीन बाइक पर सवार दस बदमाशों ने लूट लिया। इस घटना के बाद दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और लुटेरे मौके से फरार हो गए।

घटना की ख़बर मिलते ही सीओ कासिमाबाद चोब सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने एक बड़े अभियान की शुरुआत कर दी है।

पीड़ितों की ओर से गांव के पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि लूट की घटना में डेढ़ लाख रुपए और एक सोने की चेन लूटी गई है, और दोनों भाई घायल हुए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि लूटपाट में शामिल बदमाशों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
'