Today Breaking News

यात्रीगण...कई ट्रेनों के रूट बदले, कई ट्रेनें निरस्त, बलिया से चलने वाली ट्रेनें कैंसिल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. आजमगढ़ मऊ-शाहगंज सेक्शन में चल रहे मरम्मतीकरण के कारण आजमगढ़ और बलिया से चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जबकि कई ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। इससे पहले भी बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त करने के साथ उनके रूट में बदलाव किया गया है।
वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज रेलखंड पर समपार के स्थान पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन और शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है।

निरस्त ट्रेनों की जानकारी
बलिया से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शाहगंज से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
बलिया से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शाहगंज से 27 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन ट्रेनें
दिल्ली से 25 सितम्बर, 2024 को चलायी गई। 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस (परिवर्तित मार्ग पर चल रही) आजमगढ़ के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।
आजमगढ़ से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस (परिवर्तित मार्ग पर चल रही) आजमगढ़ के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी।
वाराणसी सिटी से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विषेष गाड़ी आजमगढ़ के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।
आजमगढ़ से 27 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विषेष गाड़ी आजमगढ़ के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी।
'