Today Breaking News

BSNL ने सस्ते किए रिचार्ज, Jio, Airtel, VI की चिंता बढ़ाई, इंटरनेट यूज करने वालों के मजे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. Jio, Airtel और VI ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है। इसके बाद यूजर्स इधर-उधर भाग रहे हैं। क्योंकि टेलीकॉम कंपनियों ने करीब 15 प्रतिशत तक रिचार्ज बढ़ा दिया था। इसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बहुत सारे सब्सक्राइबर्स भारत में BSNL में शिफ्ट कर रहे हैं। क्योंकि इसके प्लान्स काफी सस्ते भी हैं। BSNL की तरफ से भी अब Broadband सर्विस में धमाकेदार एंट्री की गई है। जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए BSNL ने अपने प्लान की कीमत काफी कम कर दी है।
BSNL ने हाल ही में अपने फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को सस्ता कर दिया है। BSNL ने 249, 299 और 329 वाले प्लान की कीमत काफी कम कर दी है। आज हम आपको इसकी ही जानकारी देने वाले हैं। इससे आपको ये समझना काफी आसान होने वाला है कि ये कैसे यूज किया जा सकता है।

BSNL के ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत 249 रुपए से होती है। ये शुरुआती प्लान है इसमें पहले 10 Mbps स्पीड दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 Mbps कर दिया गया है। अन्य दो प्लान 299 और 329 रुपए वाले हैं। ये दोनों प्लान भी आपको 25 Mbps की स्पीड ऑफर करते हैं। जबकि पहले इन प्लान्स में 10 Mbps और 20 Mbps की स्पीड दी जाती थी।

ये प्लान्स फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) प्लान्स के साथ आते हैं। 249 वाला प्लान 10GB FUP, जबकि 299 वाला प्लान 20GB FUP ऑफर करता है। FUP लिमिट तक पहुंचने के बाद, स्पीड कम होकर 2 Mbps तक हो जाएगी। 329 वाला प्लान 1000 GB FUP के साथ आता है। इसके बाद स्पीड घटकर 4 Mbps तक हो जाएगी।

BSNL नेटवर्क करें चेक-
अगर आप भी BSNL के नेटवर्क पर स्विच करने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले इसके नेटवर्क की उपलब्धता के बारे में चेकिंग कर लेना चाहिए। अगर ये आपकी सिटी में उपलब्ध है तो आप इसे यूज कर सकते हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों में ये उपलब्ध है, लेकिन कई ऐसे भी एरिया हैं जहां पर अभी ये नेटवर्क नहीं है। ऐसे में आपको इसे खरीदने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
'