Today Breaking News

अखिलेश यादव बोले- मठाधीश-माफिया में ज्यादा फर्क नहीं

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा- भाजपा ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। अगर दिमाग होता, तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते। उन्हें मंगेश की मां और बहन के आंसू नहीं दिखे। कोई STF से सवाल पूछेगा। मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है।
अखिलेश ने कहा- सरकार एनकाउंटर कर डराना चाहती है। बदनाम करने के लिए ढूंढ-ढूंढ कर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अफसर एनकाउंटर करने की रणनीति बना रहे हैं। ऐसे अफसरों से उम्मीद भी क्या कर सकते हैं? भाजपा किसी की सगी नहीं है। ये लोग अयोध्या को भी लूटने में लगे हैं। अखिलेश यादव ने ये बातें गुरुवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कहीं।

अयोध्या तो केवल एक जिला है, पूरे प्रदेश में भाजपा लूट मचा रही है। जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा। हम अपनी पार्टी के लोगों को धन्यवाद देते हैं कि लूट का काला चिट्‌टा बताया। जब अयोध्या जैसी पावन धरती पर लूट हो सकती है, तो सोचिए कि यह कहां-कहां कर सकते हैं।

क्या यही उनका जीरो टॉलरेंस। हम विकास के खिलाफ नहीं हैं। हम भी चाहते हैं कि अयोध्या में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्टर हो। हालांकि, उसके लिए दिमाग चाहिए होता है।

जहां अयोध्या में लूट की गई है, उसके कागज आए हैं। सदन में इसकी सूची जाएगी। अभी कुछ नाम आए हैं। अभी बहुत सारे नाम आना बाकी है। सब जानते हैं कि अयोध्या में जमीन की मार्केट रेट क्या है?

सर्किल रेट अब बढ़ाया जा रहा है। आप कारोबार करवाना चाहते थे। अपने लोगों को लाभ पहुंचाना चाहते थे। अयोध्या में रजिस्ट्री की जो कॉपी दी गई है। उसमें सबकी फोटो लगी है। सीएमअब दूसरी सूची नहीं पढ़ पाएंगे। आप पत्रकार साथी हैं। आप भी खोजबीन करेंगे। आप भी नाम निकालेंगे।

2 साल बाद जब सपा सरकार आएगी, तब अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाएगा। किसी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिया जाएगा। महर्षि योगी के नाम पर जो ट्रस्ट था, उसमें भी कुछ अधिकारी घुस गए।

कोई सीएम है, जो 16 में से केवल दो नाम पढ़ता हो। जो कमजोर होता है, वो ज्यादा गुस्सा दिखाता है। वही ऐसा करता है। हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू में ये हारने जा रहे हैं। भाजपा, STF चिह्नित कर एनकाउंटर कर रही है। मास्टरमाइंड का क्यों नहीं कर रही है...जो सीसीटीवी है। वह तो विजिबल है।

सुल्तानपुर में मंगेश यादव और इंजीनियर हत्याकांड पर कहा- मुंह पर टेप कर पीट-पीटकर हत्या की जा रही है। एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी गढ़ी जा रही है। सब जानते हैं कि भाजपा में झूठे एनकाउंटर हुए हैं। आसपास के लोग जानते हैं कि पुलिस आई और रात में ले गई।

सोचिए, आप कैसी कहानी गढ़ी गई। कहा गया कि उसके पास बैग था। उस बैग में नए कपड़े थे। दिमाग देखिए, चप्पल में एनकाउंटर कर दिया। यह पहला झूठा एनकाउंटर नहीं है। नोएडा में जिम इंस्ट्रक्टर का झूठा एनकाउंटर हुआ था, जितनी भी हत्याएं या एनकाउंटर हुए हैं। पीडीए परिवार के लोग मारे गए हैं।

ज्वेलरी शॉप दिनदहाड़े डकैती में आरोपी मंगेश यादव का पुलिस ने 5 सितंबर को एनकाउंटर किया था। 1 लाख का इनामी मंगेश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहा था। STF ने उसे घेरा तो वह फायरिंग करने लगा, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे गोली मार दी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगेश जौनपुर बक्सा तहसील के अंगरौरा गांव का रहने वाला था।
'