Today Breaking News

गाजीपुर में दाह संस्कार में बाद नहाते वक्त गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में दाहसंस्कार के बाद गंगा में नहाते समय एक युवक गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डूबे युवक की खोजबीन शुरू की। लेकिन 48 घण्टे बाद भी शव का पता नहीं चल सका। घटना करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर घाट पर गुरुवार की देर शाम घटी।
जानकारी के अनुसार करंडा थाना क्षेत्र के श्रीगंज निवासी मनोज बिंद (34) के गांव में एक वृद्ध महिला बेइली देवी की मौत हो गयी थी। उसी के दाहसंस्कार में चोचकपुर घाट गया था। दाह संस्कार के बाद गंगा में मनोज नहाने लगा। इसी दौरान गंगा में आई बाढ़ के चपेट में आ गया। जिससे वह गहरे पानी में समा गया। 

आसपास के लोगो ने गंगा में छलांग लगाकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन युवक का पता नहीं चला। गांव के लोग तलाशते रहे, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। युवक के पिता गोधन बिंद ने गंगा में डूबने की सूचना पुलिस को दी। करंडा थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा नदी डूबे युवक की तलाश जारी है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। गंगा में बढ़ाव के चलते खोजबीन में वक्त लग रहा है।
'