Today Breaking News

सरकारी आवास में इंस्पेक्टर के साथ पकड़ी गईं थाना प्रभारी, घरवालों ने जमकर पीटा-कपड़े फाड़े

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. आगरा में एक महिला इंस्पेक्टर प्रेमी के साथ अपने सरकारी आवास में थी। इसकी भनक प्रेमी के घरवालों को लग गई। उसकी पत्नी बच्चे और घर के लोग पहुंच गए। दोनों को एक साथ आगबबूला हो गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को पकड़कर जमकर पिटाई की।
इस दौरान महिला इंस्पेक्टर और उसका बॉयफ्रेंड खुद को बचाने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए। लेकिन, लोगों ने प्रेमी के कपड़े फाड़ दिए और कई थप्पड़ मारे। पिटाई करने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। महिला का प्रेमी भी इंस्पेक्टर है, वह मुजफ्फरनगर में तैनात है। देर शाम महिला इंस्पेक्टर को कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया। मामला रकाबगंज थाने का है।

दोनों इंस्पेक्टर की जान-पहचान नोएडा में तैनाती के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। कुछ दिनों बाद दोनों की अलग-अलग जिलों में तैनाती हो गई। इसके बाद युवक अक्सर छुट्टी लेकर महिला इंस्पेक्टर से मिलने जाने लगा। धीरे-धीरे यह बात युवक के घरवालों को भी पता चल गई। युवक पहले से शादीशुदा है और वर्तमान में मुजफ्फरनगर में तैनात है।

छुट्टी लेकर आज वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आगरा आया था। इसकी भनक उसके घरवालों को लग गई। इसके बाद पत्नी और घर के दूसरे लोग महिला इंस्पेक्टर के सरकारी घर पहुंच गए। घर का दरवाजा बंद था। युवक के घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने खोला नहीं। इसके बाद उन लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। दोनों को बाहर निकाला और पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान घरवालों ने प्रेमी के कपड़े भी फाड़ दिए। साथ ही जमकर थप्पड़ बरसाए। परिवार के कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे। यही वीडियो बाद में वायरल हो गया।

युवक की पत्नी ने कहा- मैं महिला इंस्पेक्टर से परेशान हूंथे। इसलिए दोनों को रंगे हाथों पकड़ने और सबक सिखाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। उन्होंने महिला इंस्पेक्टर से कहा- तूने मेरे पति को अपने कब्जे में कर रखा है। आज तुझे नहीं छोडूंगी। उसने महिला इंस्पेक्टर का हाथ मरोड़ दिया। उसे कई थप्पड़ मारे। उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर DCP और ACP भी मौके पर पहुंच गए। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

महिला इंस्पेक्टर 2013 बैच की दरोगा हैं। वह मृतक आश्रित से पुलिस विभाग में दरोगा भर्ती हुईं, बाद में इंस्पेक्टर बनी। इससे पहले नोएडा में महिला थाने की SHO रही हैं। पहले सहारनपुर में भी दरोगा रही हैं। वकीलों के विवाद में हटाई गई थीं। इनके साथ पकड़े गए इंस्पेक्टर पवन कुमार चौधरी मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर नोएडा में तैनात रहे हैं। पिछले महीने पवन कुमार को मुजफ्फरनगर से विजिलेंस में रिलीव किया गया था।
'