Today Breaking News

वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री को हार्ट अटैक आ गया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान यात्री ने दम तोड़ दिया। मृतक मूलत दशरथ गिरी मूलत: वाराणसी के निवासी थे और उनका परिवार मुंबई में रहता है।
वाराणसी आकासा एयरलाइंस के अनुसार- वाराणसी से विमान सुबह 9.57 आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या QC 1492 टेकऑफ किया था। उसे शेड्यूल के हिसाब से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

यात्री के सीने में दर्द हुआ और वह अपनी कुर्सी से गिर पड़ा, उसकी हालत देखकर फ्लाइट में हड़कंप मच गया। यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना के चलते इमरजेंसी लैंडिंग का मैसेज दिया गया। विमान के क्रू स्टॉफ ने एटीसी से संपर्क किया और पूरी स्थिति बताते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने की अनुमति मांगी। इमरजेंसी को देखते हुए तत्काल विमान को भोपाल में लैंडिंग की अनुमति दी गई।

आकासा एयरलाइन की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग 11:30 बजे हुई थी। मरीज को इसके बाद हमीदिया अस्पताल भेजा गया। हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर्स के अनुसार यात्री की बॉडी ही हमीदिया पहुंची थी। फिलहाल मृतक का नाम दशरथ गिरी (82) बताया जा रहा है, इलाज के लिए मुम्बई जा रहे थे। लेकिन बीच में ही उनकी मौत हो गई, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मरीज को हार्ट अटैक आया है। अकासा एयर के विमान बनारस से सुबह 9:57 मिनट पर उड़ान भरी थी, 12 बजकर 50 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था। फ्लाइट में कुल 183 पैसेंजर्स मौजूद थे।
'