Today Breaking News

प्रेम विवाह करते हैं इन तारीख में जन्में लोग, देखें कहीं आप भी तो शामिल नहीं!

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. जिस तरह राशि चक्र में राशियों के द्वारा किसी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। वैसे ही अंकज्योतिष में अंकों का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि हर एक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। अपना मूलांक निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका मूलांक होगा। 
उदाहरण के तौर पर महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1(1+0 =10, 1+9=10, 2+8 =10) होगा। न्यूमेरोलॉजी के जरिए व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में कई दिलचस्प बातों का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति का मूलांक उसके लव और अरेंज मैरिज के बारे में बताता है। आइए मूलांक से जानते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज...

मूलांक 1 : किसी भी माह के 1,10,19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। यह प्यार के मामले में बहुत शर्मीले होते हैं। यह आसानी से अपनी फीलिंग्स किसी से शेयर नहीं कर पाते हैं, कभी अपने प्यार का पहलन नहीं कर पाते हैं। इसलिए लव मैरिज इनके लिए थोड़ा मुश्किल होता है।

मूलांक 2 : किसी भी महीने के 2,11 और 20 तारीख में जन्मे लोग अपने मर्जी के मालिक होते हैं। प्यार के मामले में दिल से नहीं दिमाग से सोचते हैं। यह सोच-समझकर प्रेम में पड़ते हैं, लेकिन लव मैरिज करने की पूरी कोशिश करते हैं।

मूलांक 3 : किसी भी माह के 3,12,21 और 30 तारीख में जन्मे लोग डोमिनेटिंग नेचर के आते हैं। इनके स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। इनके लव मैरिज के चांसेस ज्यादा होते हैं।

मूलांक 4 : किसी भी माह के 4,13,22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का स्वामी ग्रह राहु होता है। कहा जाता है कि यह रिश्तों में एक से ज्यादा रिलेशन बनाते हैं। लव लाइफ में ज्यादा सीरियस नहीं होते हैं। रिश्तों में लॉयल नहीं होते हैं। जिससे लव मैरिज बहुत कम ही कर पाते हैं।

मूलांक 5 : महीने के 5,14 और 23 बर्थ डेट वाले प्यार के मामले में ज्यादा लकी नहीं होते हैं। साथ ही यह घर की संस्कृति और परंपरा का पालन करते हैं और अपने परिजनों के सहमति से ही विवाह करते हैं।

मूलांक 6 :  6,15 और 24 बर्थ डेट के लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। यह प्यार के मामले में बहुत लकी होते हैं। इनकी लव मैरिज भी सफल होती है, लेकिन कई बार लव अफेयर के चलते सच्चे साथी को खो देते हैं।

मूलांक 7 :  किसी भी माह के 7,16 और 25 तारीख को जन्मे लोग काफी शर्मीले और संकोची किस्म के होते हैं। इस मूलांक के लोगों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं। लव मैरिज में इनकी दिलचस्पी होती है, लेकिन मैरिज से जुड़े डिसीजन लेने में कनफ्यूजन महसूस होते हैं।

मूलांक 8 :  मूलांक 8 के लोगों को शनि का नंबर बताया गया है। यह रिश्तों में बहुत लॉयल होते हैं। रिलेशनशिप से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लेते हैं। ज्यादा प्रेम में नहीं पड़ते हैं, लेकिन इनका लव मैरिज सफल होती है।

मूलांक 9 :  मूलांक 9 के लोगों प्रेम के मामले में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते हैं। यह लव मैरिज से बचते हैं और इनका ज्यादातर झुकाव अरेंज मैरिज की तरफ होता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
'