Today Breaking News

गाजीपुर में विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर कराया मुकदमा, एक माह पूर्व हुई थी शादी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर मे दहेज उत्पीड़न से तंग आकर पति समेत ससुराल वालों पर पांच के खिलाफ विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता की एक महीने पहले शादी हुई थी। ससुराल वाले विवाहिता के साथ हर रोज दहेज को लेकर मारपीट किया करते थे। जिससे तंग आकर वह माइके चली गई। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
गौतलब हो की गहमर थाना क्षेत्र के बसूका गांव निवासी मलाई राजभर ने अपनी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उसके पति सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मलाई राजभर ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसकी पुत्री आरती का विवाह बीते 12 जुलाई 2024 को संजय निवासी करमा के साथ हुआ है।
जब से उसकी पुत्री ससुराल गई है, उसके पति संजय, ससुर रामअवतार, सास शकुंतला उर्फ प्रियासा देवी, ननद पूजा व देवर रेहान मारपीट व गाली-गलौज करते हैं। दहेज के रूप में चार लाख नगद की मांग कर रहे हैं। दिलदारनगर थाना निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
'