Today Breaking News

प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए निकला था युवक

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ में रविवार सुबह चिलबिला स्टेशन के पास प्रेमी युगल ने सुबह चार बजे काशी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक सोनीपत से 22 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए निकला था।
लड़की 24 अगस्त को मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। इसके बाद दोनों मिले। युवक गजेंद्र अमेठी के संग्रामपुर का रहने वाला है। लड़की ममता सरोज प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ममता शनिवार को सुबह घर से निकली थी। लेकिन वह घर नहीं पहुंची थी। गजेंद्र सरोज अमेठी जिले के संग्रामपुर का रहने वाला है। वह सोनीपत में इलेक्ट्रिशियन का नौकरी करता है। सोनीपत से 22 तारीख को पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

गजेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बताया जा रहा है दोनों रिश्तेदार थे। जीआरपी पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी। लड़के के परिजन अमेठी से रवाना हो गए है।
सीओ सिटी शिव नारायण वैश्य ने बताया कि सूचना 112 की टीम से मिली थी। लड़का और लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दी है। तत्काल नगर कोतवाली पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि लड़का अमेठी और लड़की प्रतापगढ़ की रहने वाली है। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
'