Today Breaking News

गाजीपुर में पैतृक गाँव पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा, कीर्तन मंडली के साथ बजाया झाल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आज ग़ाज़ीपुर स्थित अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित ठाकुर बाड़ी मंदिर मे विधि विधान से पूरी आस्था के साथ पूजा आराधना किया। 
साथ ही जन्माष्टमी के तीसरे दिन मनाए जा रहे छठिहार कार्यक्रम में भाग लिया। मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा ने बताया कि 379 वर्षों से लगातार ऐतिहासिक जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है तथा जन्माष्टमी के तीसरे दिन छठिहार का कार्यक्रम होता है। 
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दोपहर में बाबतपुर एयरपोर्ट से काफिले के साथ गाजीपुर के रास्ते सीधे अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व परिचित अंदाज मे लोगों से भावपूर्ण व्यवहार के साथ लोगों का सत्कार करते हुए ठाकुर जी के मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में बैठकर कीर्तन मंडली के साथ देर तक झाल भी बजाते रहे। "
'