Today Breaking News

कानूनगो और लेखपाल ने खुलेआम ली रिश्वत, चपरासी के लिए अलग से माँगा 500 की नोट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया में घूस लेते कानूनगो और लेखपाल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लेखपाल और कानून गो 10 हजार रुपए देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो बलिया की सदर तहसील है। हालांकि इसकी पुष्टि ग़ाज़ीपुर न्यूज़ नहीं करता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक टेबल के सामने बैठे हुए हैं। इसी बीच एक व्यक्ति आकर कुर्सी पर बैठ जाता है। उसके सामने कुर्सी पर बैठे कानूनगो कहते हैं कि दो मिनट रुकिए। इस बीच एक व्यक्ति भोजपुरी में पूछ रहा है क्या देना पड़ेगा। सामने से आवाज आती है कि कम से कम 10 दे दीजिए। तब वह व्यक्ति पूछता है कि आपको क्या देना पड़ेगा। या उसी में दोनों लोग रहेंगे।

तब तीसरी आवाज सुनाई देती है कि लेखपाल और कानूनगो दोनों लोग दस हजार। इसी बीच कानूनगो कहते हैं कि लाइए दीजिए। ये सुनकर वो व्यक्ति एक पैकेट से पैसा निकालकर गिनने लगता है। 500-500 की 20 नोटें गिनता है और सामने बैठे शख्स को पकड़ा देता है।

दवा है कि जिसने पैसे लिए हैं वो लेखपाल है। कैमरे में नजर आ रहे कानूनगो ने चपरासी के लिए पैसे की डिमांड की। जिस पर 10 हजार रुपये देने वाले शख्स ने अपनी पर्स से एक और 500 की नोट निकालकर कानूनगो को दे दी। जिसे कानूनगो कागज में लपेटते हुए दिखाई दे रहे हैं। कानूनगो का नाम ताड़केश्वर सिंह और लेखपाल का नाम विनय दुबे बताया जा रहा है। इस बारे में जब एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जायेगी।
'