Today Breaking News

लिव-इन रिलेशनशिप में प्रेमी ने ही प्रेमिका को मार डाला, शादी की जिद कर रही थी, पुलिस ने जेल भेजा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली खुशबू की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 2 अगस्त के दिन लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
खुशबू की मां ने प्रेमी राजू पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते केस दर्ज कराया। कहा कि आरोपी प्रेमी राजू यादव ने मेरी बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। राजू ने ही उसकी हत्या की है। महाराजगंज की रहने वाली खुशबू बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके साथ मऊ का राजू यादव भी रहता था।

आरोपी की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजू यादव को छोटी हरैय्या से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में राजू ने बताया कि जनवरी, 2024 में मेरी खुशबू से जान पहचान हुई। खुशबू अपनी छोटी बहन के साथ ब्रह्मस्थान पर किराए का कमरा लेकर रहती थी और कोचिंग करती थी। मैं भी उसके कमरे में रहने लगा। उसके साथ विवाह करने का वादा किया था। उनके संबंध भी बने थे।

2 अगस्त की रात को खुशबू शादी की जिद करने लगी। जिस बात को लेकर हम दोनों में झगड़ा हो गया। इस विवाद के बाद उसने मेरा फोन उठाकर फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को जेल भेजा है।
'