Today Breaking News

गाजीपुर के सुनील पारंपरिक खेती छोड़कर कर रहे सेब की खेती, कमाया मोटा मुनाफा; देखने पहुंचे अधिकारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के रहने वाले सुनील कुशवाहा ने पारंपरिक गेहूं और चावल की खेती छोड़कर फलों की खेती करने शुरू की है। इससे उन्हें मोटा मुनाफा हुआ है। सुनील ने खास नस्ल की हरिमन 99 नस्ल के सेब को अपने फार्म में उगाया है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हुई है। ऑनलाइन मीडिया से बातचीत में सुनील कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने चार बिस्वे जमीन पर हरीमन 99 वैरायटी के सेब को फसल उगाई है।
इसकी जानकारी उन्हें तब हुई थी, जब वह पारंपरिक खेती छोड़ अपने फार्म में कुछ प्रयोगधर्मी होकर कुछ नया और अच्छी कमाई वाली फसल अपने फार्म पर उगाना चाहते थे। सुनील ने बताया कि हिमाचल से मंगवा कर उन्होंने 222 सेब के पौधों को 4 बिस्वे के क्षेत्रफल में लगाया है। 350 रुपये प्रति के दर से उन्होंने हिमाचल से सेब के पौधे मंगवाए थे। 45 डिग्री में उगने वाले हरिमन नस्ल के सेब की जानकारी उन्हें अपनी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की यात्रा के दौरान हुआ।

बातचीत में सुनील ने बताया कि इस बार उन्हें इन सेब को बेचकर अच्छी कमाई हुई है। 150 रुपये से 200 रुपए किलो की दर से उनके फार्म हाउस में उगे सेब लोकल मार्केट में बिक गए। इस बार तापमान ज्यादा था, इसलिए समय से ही सब की फसल तैयार हो गई। गर्मियों में उगने वाले सेब को देखने के लिए जनपद के भी कई अधिकारियों ने इस वर्ष उनके फार्म हाउस पर आकर इन खास सेब की फसल को देखा। इनके फार्म पर आने वालो में जिलाधिकारी, सीडीओ, उद्यान अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक आदि शामिल थे। सुनील ने बताया कि इस सीजन में हुए अपने फॉर्म के सेब को वह प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को भी भेंट स्वरूप भेजे हैं।
'