Today Breaking News

गाजीपुर में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी चिंता

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में एक बार फिर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। यह अलग बात है कि गाजीपुर में अभी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से कई मीटर नीचे हैं। लेकिन भविष्य में संभावित बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।
फिलहाल गंगा के जलस्तर में दो-तीन घंटो में 1 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आज सुबह 8 बजे तक गंगा के जलस्तर गंगा का जलस्तर 60.520 मीटर है। गाजीपुर में 61.550मीटर पर चेतावनी बिंदु है।

केंद्रीय जल आयोग में तैनात मेराज ने बताया कि बीते कल सुबह गंगा का जलस्तर स्थिर था। लेकिन दोपहर से बढ़ोतरी देखी गई। गंगा के जलस्तर में दो-तीन घंटो में 1 सेंटीमीटर की बढ़त देखी जा रही है।

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व तक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए थे। सैकड़ों बीघे की खेती योग्य भूमि जहां जलमग्न हो गई थी। वहीं कई संपर्क मार्ग भी डूब गए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद गंगा का जलस्तर घटने लगा था। वहीं अब एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल प्रशासन संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट है।
'