Today Breaking News

बनारस में रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मां के मोबाइल पर वीडियो आने पर खुला राज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी के फूलपुर थाने पर एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इसमें गांव के ही रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग को आरोपी बनाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने उसे वॉट्सऐप पर मैसेज किया जो उसकी बेटी के दुष्कर्म का वीडियो था। तब उसे घटना की जानकारी हुई।

फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी से वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश कर रही है।

पीड़िता की मां ने फूलपुर थाने पर बताया - उसकी 12 साल की बेटी के साथ गांव के ही रिटयर्ड रेल कर्मी देवीशरण राजभर (67) ने दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी उसे गुरुवार को तब हुई जब गांव के ही एक युवक ने उसके मोबाइल पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो भेजा। इसके बाद उसने बेटी से घटना की जानकारी ली और पुलिस स्टेशन पहुंचकर वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता की मां ने बताया- वीडियो देखने के बाद जब लड़की से पूछा तो उसने आपबीती बताई और कहा कि- 11 जुलाई को वह बकरी चराने गई हुई थी। वहां उसे देवीशरण मिला। उसने उसे बाजार से सामान दिलाने और पैसे देने की बात कही। इसके बाद वो उसे लेकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने बताया- देवीशरण ने बेटी को डरा-धमका दिया था कि किसी से कुछ बताना नहीं। लड़की ने हमें कुछ भी नहीं बताया। गुरुवार को अचानक मेरे वॉट्सऐप नंबर पर गांव के ही एक लड़के ने एक वीडियो भेजा जिसमे देवीशरण मेरी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

बेटी से पूछताछ के बाद फूलपुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसने वीडियो बनाकर वायरल किया है।
'