Today Breaking News

गाजीपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। करंडा थानान्तर्गत गोशन्देपुर की ढाई साल की बच्ची के दुष्कर्म की घटना में संलिप्त दुराचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
साथ ही अनियमित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज, जले ट्रांसफॉर्मर और नहरों के टेल तक पानी न पहुंचने की समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दुराचार की इन घटनाओं में संलिप्त दुराचारियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग किया। इसके साथ-साथ पीड़ित परिवार को शासन द्वारा आर्थिक मदद व सुरक्षा का इंतजाम करने की भी मांग किया। गोशन्देपुर के पीड़ित परिजनों को तत्काल आवास उपलब्ध कराने की भी मांग किया। इन मामलों के मुकदमें का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दुराचारी को फांसी की सजा दिलायी जाए।

विधायक विरेन्द्र यादव ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने इस घटना को अत्यन्त दर्दनाक व घृणित बताते हुए कहा इस घटना ने पूरा जिला ही नहीं प्रदेश को झकझोर दिया है।
उन्होंने कहा कि जनपद ही नही पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस ने गोशन्देपुर की घटना के अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने योगी सरकार पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि जब अयोध्या और अन्य जगहों पर तत्परता दिखाकर कुकृत्यों में शामिल लोगों के घर बुलडोजर चला दिए गए, तो गोशन्देपुर की इस घटना में संलिप्त दुराचारियों के घर पर आज तक बुलडोजर क्यूं नही चला। गोशन्देपुर की घटना में संलिप्त दुराचारी के खिलाफ योगी सरकार का साफ्ट कार्नर आखिर क्यूं?
'