Today Breaking News

गाजीपुर में ताल में उतराया मिला महिला का शव, ग्रामीणों ने जतायी हत्या की आशंका

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जमानियां स्थित टौंगा गांव में बाढ़ के पानी से भरे ताल में आज शनिवार को एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। जिससे लोगों में सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी इलाके व गांव के लोगों को हुई। जिससे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
ग्रामीणों ने महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस दी को दी। जिससे तुरंत प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ उक्त गांव के घटनास्थल पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए काफी देर तक रखा, मगर तमाम प्रयासों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में‌ लेकर जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस में‌ उसकी शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखवा दिया।

इधर ग्रामीणों ने बताया कि महिला एक काफी कलर का पेटीकोट और आसमा‌नी कलर का ब्लाउज और हाथ में उसके चूड़ी पहने हुई थी। बताया कि इसके अलावा उसके शरीर पर कोई कपडा नहीं था। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर किया कि हो सकता है, कि महिला की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने के लिए पानी में फेंक दिया गया हो।

वहीं पुलिस महिला के शव के शिनाख्त के लिए अपने खुफिया तंत्रों का सहारा ले रही है। पुलिस का कहना है कि महिला का शव यहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा इसकी भी छानबीन की जा रही है। बहरहाल पूरा मामला इसके शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगले 72 घंटे तक महिला के शव की शिनाख्त न होने पर उसका पोस्टमॉर्टम करा उसका प्रशासन के द्वारा अंतिम दाह संस्कार करा दिया जाएगा। इस घटना को लेकर पुलिस हर एंगल पर जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा। मामले की छानबीन और उसकी शिनाख्त में पुलिस जुट गई है।
'