Today Breaking News

गाजीपुर में शहीद जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, दी गई अंतिम विदाई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर मे सेना के जवान का पार्थिव शव पैतृक गांव में पहुंचते ही चारो तरफ कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटा देख महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। बता दें कि थाना क्षेत्र के जबुरना गांव निवासी 28 वर्षीय अकबर खान पुत्र अख्तर खान सेना में नायक के पद पर तैनात थे।
लद्दाख में में एक नदी के ऊपर पुल बनाने का अभ्यास किया जा रहा था इस दौरान 6 जवान नदी में गिर गए जिसमें पांच जवानों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अकबर की मौत हो गई। मृतक बॉम्बे इंजीनियरिंग कोर 116 इंजीनियर रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात थे।

अकबर 2014 में भर्ती हुए थे। ईद पर छुट्टी काट वापस ड्यूटी पर गए थे। बुधवार की देर शाम पैतृक गांव जवान का शव आते ही पत्नी दिलनशीन खातून, मां आसमा खातून व बेटा ओरहान के रोते बिखते परिजन बेसुध हो गए। जिससे पूरा गांव का माहौल गम में डूब गया।

सेना के जवानों व स्थानीय पुलिस के जवानों ने सलामी दी। गांव के कब्रिस्तान में अकबर को सुपुर्दे खाक किया गया। बुधवार की शाम उनका शव यूनिट के जवानों की देखरेख में पैतृक आवास पहुंचा। शाम को नमाज बाद साथ में आए अधिकारी, 39जीटीसी गोरखा रेजिमेंट नेतृत्व मे दफन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक इराज राजा, जमानिया के उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, ग्रामीण पुलिस अधिक्षक बलवंत चौधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह शव यात्रा में दिवंगत जवान को शस्त्र सलामी दिए।

'