Today Breaking News

एंटी करप्शन टीम की छापेमारी में 22 हजार की रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. आजमगढ़ में एंटी करप्शन की टीम ने संपत्ति अमीन को 22 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लेकर मकान के अधिग्रहण को लेकर मुआवजे के भुगतान के लिए पीड़ित से रुपए मांगे थे। 4 साल से पीड़ित मुआवजे के लिए चक्कर काट रहा था।
पीड़ित का नाम उमेश चंद्र राय है। जो बिलरियागंज का रहने वाला है। एंटी करप्शन टीम को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव में निजी नलकूप मकान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में चले जाने पर मिलने वाले मुआवजे के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी गई थी।

जिसके बाद एंटी करप्शन यूनिट ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। कलेक्ट्रेट परिसर के रूम नंबर 53 से रंगे हाथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के डीएम विशाल भारद्वाज का ऑफिस है। आरोपी डीएम ऑफिस की नाक के नीचे रिश्वत ले रहा था। आरोपी देवरिया का रहने वाला है।

आजमगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट परिसर से संग्रह अमीन देवरिया के रहने वाले सौरभ कुमार गौड़ की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी के कब्जे से एंटी करप्शन की टीम ने केमिकल लगे नोट भी बरामद कर लिए जो आरोपी को रिश्वत के लिए दिए गए थे। इस मामले में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा की भी संलिप्त है। उन्हें भी सह अभियुक्त बनाया गया है। जिले में एंटी करप्शन की छापेमारी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्वी बड़ी संख्या में लोक सेवकों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
'