Today Breaking News

गाजीपुर में गुटखा खाते ही युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर के जमसड़ा ग्रामसभा के अजय उर्फ धोनी राजभर (36) नामक मजदूर की सिखड़ी में सीमेंट के दुकान पर मजदूरी करते समय अचानक मौत हो गई। दुकानदार सुरेश यादव ने बताया कि अजय उर्फ धोनी रोजाना की तरह से सिखड़ी में दुकान पर मजदूरी करने के लिए दोपहर आया हुआ था। इस दौरान अभी सीमेंट उतारने के लिए तैयारी कर ही रहा था कि शाम को उसने बगल के दुकान से गुटखा खरीद कर मुंह में डाला, जैसे ही मुंह में गुटखा डाला अचानक धोनी की तबीयत खराब हो गई। वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।
जैसे ही दुकानदार सुरेश यादव ने देखा तुरंत उसको उठाकर के चट्टी पर मौजूद रामचंद्र डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसकी बीपी काफी लो हो चुकी थी। डॉक्टर ने प्रयास करने की कोशिश की। लेकिन अधिकतम 5 से 10 मिनट जिंदा रहा। उसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि घर वालों ने किसी को दोषी नहीं बनाया है।

आगे कहा कि सिखड़ी में मजदूरी करने गया था, वहीं पर अचानक बेहोश होकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक का मामला लग रहा है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसकी पत्नी रीना ने बताया कि इसकी मौत सिखड़ी में हुई है। जिसकी हमको जानकारी नहीं है। कैसे हुई है। वहीं घर वालों का रो-रोकर काफी बुरा हाल है। अजय उर्फ धोनी के तीन लड़की दो लड़के हैं। लड़के किशन और आकाश 7 और 3 वर्ष के हैं। वही तीन लड़कियों में मीनू, अर्चना, ढीलू, जिनकी उम्र क्रमशः 5 वर्ष 7 वर्ष 9 वर्ष है।
'