Today Breaking News

गाजीपुर में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक महिला की मौत, तीन झुलसी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे धान की रोपाई कर रही एक महिला की मौत हो गयी। जबकि इसकी चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गयी। उन्हें घटना के तत्काल बाद इलाज के लिए मऊ के सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कोर गांव की चपेट में आकर मृत हुई। महिला कोर गांव निवासी अरविंद चौहान की 35 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी बतायी जाती है। जबकि, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलसी महिलाएं कोर गांव के ही रहने वाले पल्टन राम की पत्नी नीलम देवी बताई जाती हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत के बाद परिजनों का कहना था कि बुधवार को सभी चारों महिलाएं गांव के खेत में रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान शाम तेज बारिश के साथ एका-एक कड़की बिजली रोपाई कर रही महिलाएं पेड़ के नीचे बैठी हुईं थी। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर जा गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक महिला ने मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गयीं।
'