Today Breaking News

DJ बजा तो मामला बिगड़ गया...घरातियों-बरातियों में हुई कहासुनी, पंचायत के बाद लौटी बरात

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर में बक्शा थानाक्षेत्र के बरपुर गांव में बीती रात आई बरात में डीजे बजाने से नाराज लोगों ने विवाद कर दिया। घराती-बराती उलझ गए। इसी बीच मौलवी ने निकाह करवाने से इन्कार कर दिया। इसके मामला थाना पुलिस के पास पहुंचा। थाने में पंचायत हुई, फिर बिना शादी के ही बरात लौट गई।
पुलिस के मुताबिक शादी से पहले मौलवी ने कहा था कि DJ बजेगा तो हम भी नहीं आएंगे। इस पर दोनों पक्षों में दो दिन पहले ही सहमति बनी थी। लेकिन सहमति पर अमल नहीं हो सका। डीजे बजा तो मामला बिगड़ गया। 

सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शकील की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी मुस्तफा की बेटी के साथ तय थी। समय से बरात पहुंची। इसके बाद निकाह की तैयारी शुरू हो गई। इसी दौरान लड़के की तरफ से लाया गया डीजे बजने लगा। 

इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। दोनों पक्षों में बात बढ़ी तो विवाद थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों में असहमति बनने पर एक-दूसरे ने थाने पर ही आपस में सुलह-समझौता कर बिना शादी बरात वापस चली गई।
'