Today Breaking News

गाजीपुर में सांप कांटने से किशोरी की मौत, झाड़फूंक का लिए थे सहारा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जमानियां स्थित उमरगंज गांव में‌ बीते देर रात को अपने परिजनों के साथ कच्चे मकान में चारपाई पर सो रही थी। तभी किशोरी को सांप ने काट लिया। जिससे किशोरी की मौत हो गई। पिता अस्पतालों का चक्कर कांटता रहा लेकिन अपनी बेटी को बचा न सका। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बता दे कि जमानियां स्थित उमरगंज गांव सोई रुखसार (10) की सर्प दंश के चलते मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सोने चली गई थी कि सांप ने किशोरी को कांट लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना के बाद मां रेशमा सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण मृतक के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।

मृतक के पिता सोहराब ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा सात में पढती थी। बताया कि रोज की तरह भोजन करने के बाद वह अपनी मां के साथ अपने कच्चे मकान में सोने चली गई। तभी अचानक करीब रात दो बजे उसकी पुत्री रूखसार जोर से चिल्लाई। जब उसकी मां नींद से उठी देखा तो एक सर्प उसकी पुत्री के बाएं हाथ के अंगूठे को जोर से पकड़ा हुआ है।

बता दे कि किशोरा की मां के चिल्लाने पर पिता दौड़कर पहुंचे तो देखा कि सर्प उसके अंगूठे को पकड़ा हुआ है। इसके बाद किसी तरह डंडे से मारकर सर्प को भगाया गया। इसके तुरंत बाद पुत्री को झाड़फूंक के लिए गांव के बगल में ले गये। जहां हालात खराब होने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

चिकित्सक ने किशोरी की हालात गंम्भीर देख उसे गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया। वाहन से उसे गाजीपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से तुरंत चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी पुत्री रूखसार ने दम तोड़ दिया।

पिता ने बताया कि मृत रखसार अपने छह भाई बहनों में पांचवे नंबर पर थी। जिसे सभी प्यार करते थे। बताया कि वह खुद मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
'