Today Breaking News

स्कूल टीचर ने छात्रा से किया रेप, पढ़ाने के बहाने छेड़खानी करता था...गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. प्रयागराज में एक नाबालिग छात्रा से शिक्षक अश्लीलता करता रहा। पहले उससे छेड़खानी करता रहा फिर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी और इज्जत की वजह से छात्रा डरी रही। काफी दिन बीत जाने के बाद छात्रा ने अपने घरवालों को बता दिया। मामला पुलिस तक पहंचा तो शिक्षक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर गोपनीय तरीके से शिक्षक को तलाशती रही। सोमवार रात धूमनगंज पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
बैंक में नौकरी करने वाले एक शख्स परिवार के साथ धूमनगंज इलाके में रहते हैं। उनकी बेटी झलवा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में टीचर ने कुछ दिन पहले छात्रा के घरवालों से कहा कि लड़की कमजोर है। उसे ट्यूशन की जरूरत है। घरवालों ने उस शिक्षक को भी ट्यूशन पढ़ाने को रख दिया। शिक्षक की मंशा कुछ और थी। बताते हैं कि वह छात्रा पर गलत निगाह रखे था। पढ़ाने के लिए वह घर आने जाने लगा तो मनबढ़ हो गया। इसके बाद उसने छात्रा के साथ अश्लीलता शुरू कर दी।

छात्रा पर गंदी निगाह रखने वाला शिक्षक कुछ दिन बाद वह छात्रा को कहीं साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। साथ ही उसे मार दिया जाएगा। छात्रा कुछ दिन तो चुप रही फिर उसने घरवालों को बता दिया। इसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
अब शिक्षक को अरेस्ट कर लिया गया है। धूमनगंज पुलिस ने उसे नाटे चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी फतेहपुर जिले में ललौली इलाके का रहने वाला है। वह धूमनगंज मकान बनवा कर रह रहा था।
'