Today Breaking News

समधन को लेकर समधी फरार...10 बच्चों का पिता है समधी, 7 बच्चों की मां है समधन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कासगंज. कासगंज में बेटे की शादी तय करने आए एक व्यक्ति को समधन से प्यार हो गया। समधन के घर पर आने जाने के दौरन बातें होने लगी। कुछ दिन बाद ही समधन को लेकर समधी गायब हो गया। इसकी जानकारी जब आरोपी के होने बाले समधी को लगी तो उसके होश उड़ गए। उसने आरोपी के खिलाफ अपनी पत्नी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाकर कोतवाली गंजडुंडवारा में केस दर्ज कराया है।

दरअसल पूरा मामला कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र का है। यहां दो महीने पहले दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी की शादी का रिश्ता आपस में तय किया था। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता आरोपी शकील के पुत्र से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच घर आने जाने के दौरान बातचीत होने लगी। बच्चों की शादी होने से पूर्व आरोपी उसकी पत्नी को अगवा कर कहीं ले गया।

लड़की की मां के 6 बच्चे हैं और उसने अपनी ननद की एक बेटी को गोद ले लिया था। कुल मिलाकर 7 बच्चे हैं। जबकि आरोपी 10 बच्चों का पिता है। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत का दौर चालू हो गया। जिसके चलते बच्चों की शादी होने से पूर्व समधी शकील समधन को लेकर रफूचक्कर हो गया। वहीं पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।


'