Today Breaking News

साथी के साथ लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, शादी के लिए 3 लाख लिए, फिर हो गई थी फरार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। लक्सा थाने की पुलिस ने दुल्हन और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने ही राजस्थान के जैसलमेर निवासी दूल्हे को झांसा दिया और शादी के लिए 3 लाख रुपए भी ऐंठे। इसके बाद विदाई के बाद रेलवे स्टेशन से दुल्हन भाग गई।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में वांछित सरायनंदन दशमी निवासी संजय श्रीवास्तव और चंदौली के मानस नगर मुगलसराय निवासी दीपा मिलेनियम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के विरुद्ध पहले से धोखाधड़ी सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

15 अप्रैल 2023 को दर्ज हुआ था मुकदमा
राजस्थान के जैसलमेर निवासी नरेंद्र उर्फ़ नरेश व्यास ने ने 15 अप्रैल को लक्सा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। नरेंद्र ने पुलिस को बताया था कई तीन लाख रुपए लेकर उसकी शादी कराई गई थी। शादी बहुत सादे समारोह के साथ संपन्न हुई थी। इसके बाद दुल्हन को विदाई कराकर घर ले जाते समय दुल्हन ने स्टेशन पर वाश रूम जाने का बहाना बनाया और वहां से फरार हो गई।

एसीपी दशाश्वमेध के अनुसार इस मुकदमें को लेकर लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी। इसी बीच औरंगाबाद चौकी प्रभार आलोक सिंह यादव को मुखबिरों से इन दोनों के ढालूवीर मस्जिद के पास होने की सूचना मिली थी जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया और न्यायालय में पेश करते हुए संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में संजय ने बताया - लुटेरी दुल्हन दीपा के साथ मिलकर संजय और उसका दोस्त शैलेन्द्र साल 2020 से लुटेरी दुल्हन का रैकेट चला रहे हैं। इसमें दीपा दुल्हन बनती और हर बार रेलवे स्टेशन से फरार हो जाती। ज्यादातर लोगों ने तो मुकदमा ही दर्ज नहीं करवाया है। उसका राजस्थान और हरियाणा के कुछ लोगों से संबंध है। इसी का फायदा उठता था।

दीपा को गरीब घर की लड़की दर्शाया जाता था। इसके अलावा शादी के खर्च के लिए दूल्हे से 3 लाख रुपए लिए जाते थे और सारनाथ इलाके के किसी भी मंदिर से शादी संपन्न कराई जाती थी। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर गच्चा देकर दीपा भाग जाती थी और फिर सभी अपना मोबाइल ऑफ कर लेते थे।
'