Today Breaking News

गाजीपुर डीएम ने ग्राम प्रधानों से जिले को हराभरा रखने की अपील, कहा-20 जुलाई को लगाएं पेड़

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बारिश का मौसम आते ही गाजीपुर में हर तरफ पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलने वाला है। जिले में पर्यावरण सुधार एवं हरियाली बढ़ाने के उददेश्य से 20 जुलाई को समस्त ग्राम पंचायतों में 'पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन-आन्दोलन-2024' वृहद वृक्षारोपण अभियान आरंभ किया जाना है।
जिला प्रशासन की अपील पर प्रधान अपने क्षेत्र में इस अभियान की सफलता के लिए जोर-शोर से लगे हैं। इस कार्य में सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, जिससे इस अभियान को वास्तविक रूप से जनआन्दोलन बनाया जा सके।

बताया गया कि जिले में प्रत्येक ग्रामों में हजारों पेड़ लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण के बाद पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा हेतु व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना है। कहा गया कि वृक्षारोपण के बाद पेड़ बचाओ अभियान को निरन्तर चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि आप इस शासकीय अभियान, पावन कार्य को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं एवं हमारे जिले को हराभरा और स्वस्थ्य वातावरण प्रदान करने में मदद करें।
'