Today Breaking News

गाजीपुर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, 5 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के धोड़ारामपुर गांव में शुक्रवार को साड़ी के फंदे से लटकता विवाहिता का शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। ससुर की लिखित सूचना पर बाराचवर चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजनों को फोन द्वारा सूचित किया गया है।

जानकारी के अनुसार वरेसर थाना क्षेत्र के धोड़ा रामपुर गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की पत्नी अंजली देवी (28) का शव शुक्रवार की दोपहर घर में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि परिजन घर पर नहीं थे। बेटी ने देखा तो शोर मचाया।

सुरेंद्र पासवान बिहार के पटना से पांच वर्ष पहले अंजली से प्रेम विवाह किया था। सुरेंद्र पासवान केरल में कमाने गया है। मृतका की तीन वर्ष की पुत्री अनन्या और पुत्र सुधांशु 1 वर्ष का है।

बाराचवर चौकी इंचार्ज ने बताया कि ससुर सौदागर पासवान के लिखित सूचना चौकी पर दिया है। जिसके आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले से परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

'