Today Breaking News

घोर हैवानियत...शादी में आई 4 साल की बच्ची के साथ रेप, वहशी ने इतना नोचा कि वह मर गई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ/फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में फूल सी छोटी बच्ची के साथ एक हैवान ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दी। बच्ची की मौत हो गई। दरअसल, 4 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। वह वहां खेल रही थी। शादी की खुशियों के बीच खिलखिला रही थी। अचानक गायब हो गई। एक अज्ञात दरिंदा उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने उस बच्ची के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। घटना कोतवाली क्षेत्र में हुई। बच्ची वहां बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर से खून बह रहा था और उसके शरीर पर जगह-जगह खरोंच के निशान थे।
बच्ची को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची जब तक वहां पहुंची, सांस छूट चुकी थी। डॉक्टरों ने इस बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची रात करीब 11 बजे बैंक्वेट हॉल से लापता हो गई थी। उसके परिवार ने तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गंभीर हालत में पाया। उसके गले में पहना सोने का लॉकेट और पायल गायब थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उनके साथ-साथ एएसपी डॉ. संजय कुमार, डीएसपी (मोहम्मदाबाद) अरुण कुमार, एसओजी के प्रमुख जितेंद्र पटेल और सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने घटना के दोषी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

पुलिस ने बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। इसमें लड़की बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। उसके पीछे एक संदिग्ध भी है। पुलिस ने संदिग्ध की तलाश में पास की एक कॉलोनी में छापा मारा। अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में बीएनएस की धारा 64(1) और पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
'