Today Breaking News

गाजीपुर में कर्ज में डूबे दुकानदार ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के सहादतपुर दलित बस्ती में एक व्यवसाई ने आज आत्महत्या का प्रयास किया। ठेले पर अंडा बेचकर घर की जीविका चलाने वाले अधेड़ ने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे शरीर पर ज्वलीनशील पदार्थ डाला। जिसमें वह झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार सहादतपुर निवासी राजेंद्र राम (55) पुत्र स्वर्गीय सरजू राम सोमवार की दोपहर में अपने घर से एक डब्बे में ज्वलनशील पदार्थ लेकर शौच के बहाने से निकल गया। इसके बाद अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे बगीचे में अपने ऊपर उसे डालकर आग लगा लिया। आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से अधेड़ को जिला अस्पताल भेज दिया।

लोगों ने बताया कि राजेंद्र राम अपने गांव पर ही ठेला लगाकर अंडा बेचने का कार्य करते थे। उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका एक पुत्र भी है, जो मजदूरी का काम करता है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह हमेशा परेशान रहा करते थे। बताया जा रहा है कि समूह से और कुछ अन्य संस्थाओं से उन्होंने कर्ज भी लिया था। जिसको चुकता ना कर पाने की स्थिति में उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
'