Today Breaking News

मेला न घूमने के नाराज विवाहिता गंगा में कूदी, 6 माह पूर्व हुआ था विवाह

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी के गंगा महल घाट के सामने उस समय सनसनी फैला गया जब एक विवाहिता गंगा डूब गई। डूबने वाली महिला भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड सफाई बस्ती की रहने वाली 20 वर्षीय संतोषी पति से लड़ाई करके आई थी। गंगा में महिला को डूबते हुए नाव पर सो रहे मल्लाहों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन विवाहिता तब तक गंगा में समा चुकी थी।
गंगा में डूबने की सूचना घाट पर चाय लगाने वाले टिक्कू ने जल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुट गई है। विवाहिता के साथ उसका भतीजा डैनियल भी पहुंचा था। संतोषी दुर्गाकुंड के रहने वाले कन्हैया से 6 माह पहले शादी की थी।

शनिवार की देर रात विवाहिता के साथ पहुँचे भतीजे डैनियल ने बताया की संतोषी और कन्हैया में मेला न घूमने की बात पर कहासुनी हुई। उसकी पति सो रहा और बिना अपने पति को बताए वह गंगा महल घाट पहुंची और गंगा में नहाने गई पानी गहना होने के कारण वह डूब गयी।

जल पुलिस प्रभारी मिथलेश यादव ने बताया कि गोताखोर के मदद से महिला का तलाश किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार वालों द्वारा सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया था। लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला सकता हैं। पानी में बहाव काफी तेज हैं। जैसे ही कुछ पता चलेगा परिजनों का सूचना दी जायेगी।
'