Today Breaking News

70 साल के बुजुर्ग ससुर ने बहू से की शादी, 10 दिन पूर्व लेकर भागा था; लौटकर मंदिर में लिए 7 फेरे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ में रिश्ते के ससुर ने अपने से आधी उम्र की बहू से शादी कर ली। बुजुर्ग की उम्र 70 और बहू की 35 साल है। 10 दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। रविवार को गांव के मंदिर में पहुंचकर उन्होंने शादी की।
शादी का वीडियो अब सामने आया है। जिसमें ससुर बहू के गले में वरमाला डालता और मांग में सिंदूर भरता नजर आ रहा है। मामला घोसी तहसील के सरायसादी गांव का है। सरायसादी गांव के बुजुर्ग हरिशंकर कोटेदार हैं। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उनकी राशन की दुकान है। इसी दुकान पर रिश्ते की बहू सामान लेने आती थी। इसी दौरान दोनों में बातचीत होने लगी और नजदीकी बढ़ गई। कोटेदार का दिल बहू पर आ गया। पहले तो दोनों गुपचुप तरीके से मिलते रहे। इसके बाद दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया।

गांव के लोगों ने बताया कि 18 जुलाई को कोटेदार और उनकी रिश्ते में बहू ऋचा अचानक फरार हो गए। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में पता चला कि दोनों में अफेयर था और दोनों घर से भाग गए हैं। दोनों के परिजन उन्हें तलाशते रहे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

दोनों के एक साथ गायब होने पर अफेयर की जानकारी हुई। उनके परिवार के लोग दोनों को तलाशते रहे लेकिन दोनों का पता नहीं चला। फिर अचानक 10 दिन बाद 28 जुलाई को हरिशंकर महिला को लेकर गांव लौट आया।

कोटेदार धोती-कुर्ता और महिला लाल-पीले रंग की साड़ी पहने थी। मंदिर में पंडित शादी करा रहे थे, तभी गांव के लोग पहुंच गए। लोगों ने दोनों का वीडियो बना लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि मंत्रोचारण के बीच कोटेदार और बहू ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। कोटेदार ने महिला की मांग में सिंदूर भरा। दोनों ने 7 फेरे लिए। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग के पैर छुए।

कोटेदार ने जिससे शादी की है वह उसके चचेरे बाबा के बेटे की बहू है। इसी रिश्ते से महिला कोटेदार की भी बहू लगती थी। गांव के लोगों ने बताया, कोटेदार हरिशंकर के 5 बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। महिला ऋचा के 3 बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे अविवाहित हैं। ऋचा का पति मजदूरी करता है।
'