Today Breaking News

यात्रीगण...मुंबई रूट की 59 ट्रेनें 10 दिन रहेंगी निरस्त, देखें लिस्ट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. वाया प्रयागराज से मुंबई की ओर जाने वाली 59 ट्रेनें 14 से 23 जुलाई तक अलग अलग तिथियों पर निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों की राह अगले कुछ दिनों परेशानी भरी होगी। रेल प्रशासन ने निरस्त रहने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।
इसमें 12168 बनारस-लोक मान्य तिलक 16 से 23 जुलाई, 12167 लोक मान्य तिलक-बनारस 14 से 21 जुलाई तक, 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 14 जुलाई, 15066 पनवेल -गोरखपुर एक्सप्रेस 15 जुलाई, 82355 पटना जं.-छत्रपति शिवाजी महाराज 14, 17 जुलाई, 82356 छत्रपति शिवाजी महाराज ट-पटना जं. 16, 19 जुलाई, 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15 जुलाई, 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस 14, 16, 18 जुलाई को निरस्त रहेगी।

वहीं, 05289 मुजफ्फरपुर -पुणे एक्सप्रेस 13 जुलाई, 22456 कालका-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस 14 जुलाई, 15547 रक्सौल-लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस 15 जुलाई, 15548 लोक मान्य तिलक-रक्सौल एक्सप्रेस 17 जुलाई को निरस्त रहेगी। जबकि 22455 साईंनगर शिरडी-कालका 16 जुलाई, 15065 गोरखपुर-पनवेल 15, 18 जुलाई, 15066 पनवेल-गोरखपुर 16, 17, 19 जुलाई, 01025 दादर- बलिया एक्सप्रेस 15, 17, 19 जुलाई, 01026 बलिया-दादर एक्सप्रेस 17,19 जुलाई, 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 जुलाई, 15548 लोक मान्य तिलक-रक्सौल एक्सप्रेस 17 जुलाई को नहीं चलेगी। वहीं, 15065 गोरखपुर-पनवेल 16 जुलाई , 15066 पनवेल-गोरखपुर 17 जुलाई, 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 16, 18 जुलाई, 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 17 जुलाई को निरस्त रहेगी।
'